स्लोगन

स्लोगन (नारा) का शाब्दिक अर्थ उदघोष या बुलंद आवाज़ है। एक नारा एक यादगार आदर्श वाक्य या वाक्यांश है जिसका उपयोग एक कबीले, राजनीतिक, व्यावसायिक, धार्मिक और अन्य संदर्भ में एक विचार या उद्देश्य की दोहरावदार अभिव्यक्ति के रूप में किया जाता है, जिसका लक्ष्य जानता या अधिक परिभाषित लक्ष्य समूह के सदस्यों को राजी करना है।

स्लोगन (नारा) सामाजिक आंदोलनों के लिए बहुत प्रभावी हथियार हैं। इनमें असंख्य लोगों की बावनाओं को जाग्रत उत्तेजित और आंदोलित करने की शक्ति होती है। जब लोग सैकड़ों हजारों या लाखों की संख्या में इकट्ठे होते हैं तो ये बहुत जोशीली भाषा में अपने भाव प्रकट करते हैं। वहाँ उपस्थित आम लोग जिनका उस आन्दोलन से कोई लेना-देना नही होता वे भी भावनाओं में बहकर उनके साथ नारे लगाने लगते है। जो लोग आन्दोलनकारी होते हैं, वे तो उन नारों को सुनकर आंधी और तूफान बन जाट हैं और कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। यहाँ तक कि अपना जीवन भी अर्पित कर देते हैं।