निबंध लेखन

Essay on Cat | बिल्ली पर निबंध

बिल्ली पर निबंध-Essay on Cat

Essay on Cat: अगर आपने कभी बिल्ली को पालतू जानवर के रूप में देख रखा है तो आप यह जानते होंगे कि बिल्लियाँ बहुत अजीब जानवर हैं। बिल्लियाँ चंचल, हंसमुख और प्यारी होती हैं। मेरे पास एक प्यारी पालतू बिल्ली है। मैं अपनी बिल्ली से प्यार करता हूँ और उसके आसपास रहने का आनंद लेता हूँ। बिल्लियों की विभिन्न प्रजातियाँ हैं। यदि आप एक बिल्ली पालना चाहते हैं तो आप उन विस्तृत विविधता की प्रजातियों में से एक बिल्ली चुन सकते हैं। यह अनूठा छोटा जीव चारो ओर रहकर आनंद देता है।

प्रस्तावना-Introduction

मेरे पास पालतू जानवर के रूप में एक काली बिल्ली है। यह गहरे काले और भूरे रंग की है वह काफी सक्रिय और चंचल है। वह अपना अधिकांश समय मेरे साथ ही बिताती है। इसी लिए वह मुझे अधिक प्यारी लगती है।

एक बार मेरे घर बिल्ली का बच्चा आ गया। ये बच्चा दो दिन घर के बहार ही नही गया। जब मैंने बिल्ली के बोलने की आवाज़ सुनी और कमरे से बहार आया। बिल्ली मुझे देख रही थी उससे मैं इसकी तरफ आकर्षित हो गया और उसे पीने के लिए मैंने एक प्याली में दूध रखा। इस दूध को बिल्ली ने पिया और वहीँ बैठ गई। इस तरह से मैंने इस बिल्ली को अपनी पालतू बिल्ली के रूप में रख लिया। अब ये बिल्ली तीन साल की हो गयी है। यह हमारे साथ तब से है जब यह सिर्फ दो महीने की थी। हम सब उसे बहुत प्यार करते हैं और वह भी हमें बहतु प्यार करती है।

विशेषताएं-Characteristics

  • इसका रंग सफ़ेद और लाल है
  • इसके बाल लंबे होने के साथ-साथ बहुत नरम होते हैं जिन्हें छूने में बहुत आनंद आता है। इसके प्यारे बालों को बहुत देखभाल करने की आवश्यकता होती है।
  • इसका चेहरा छोटा और गोल होता है तथा नाक चपटी होती है।
  • इसके गाल मोटे और कान छोटे तथा गोल होते हैं।
  • इसकी आँखें बड़ी-बड़ी और मासूमियत से भरी होती है।
  • यह आमतौर पर शांत होती है लेकिन यह खेलते वक़्त बहुत खुश रहती है।

काली बिल्ली शुभ या अशुभ-Black cat good or bad

आमतौर पर लोग मानते हैं कि काली बिल्लियाँ अशुभ हैं। बहुत से लोग काली बिल्लियों को पसंद नही करते हैं। ऐसा केवल इसलिए नहीं कि ये अशुभ मानी जाती हैं बल्कि इसलिए कि काली बिल्लियाँ  सफ़ेद बिल्लियों के मुकाबले अधिक सुंदर नही दिखतीं। सफ़ेद बिल्लियाँ काली बिल्लियों के मुकाबले में अधिक सुंदर दिखती हैं, इसलिए लोग इसे अधिक पसंद करते हैं।

मैं हमेशा से बिल्लियों का एक बड़ा प्रशंसक रहा हूँ। मैं हमेशा यही सोचता था कि एक ना एक दिन  मैं बिल्लियों को पालूंगा। मेरी माँ हमेशा गर्मियों के दिनों में परिंदों और जानवरों की प्यास को बुझाने के लिए बगीचे में पानी का एक कटोरा रखती थी। कई चिड़ियों और कबूतरों के अलावा कुछ बिल्लियाँ भी आती, जो उस कटोरे के पानी को पीती थीं।

मेरी पालतू बिल्ली-My Pet Cat

एक बार एक बिल्ली ने हमारे घर में रखे कूलर के नीचे अपने चार बच्चों को जन्म दिया। बिल्ली और बिल्ली के बच्चे लगभग 10 दिनों तक उस जाह पर रहे। मैं हर दिन उनको पीने के लिए दूध का एक कटोरा रखता था। एक दिन सुबह को मैंने देखा कि बिल्ली और बिल्ली के तीन बच्चे चले गये थे और केवल एक काले रंग का बच्चा पीछे रह गया था। मैंने इसके लिए कुछ खाना और दूध रखा। बिल्ली अपने बच्चे को लेने के लिए वापस नही आई। इस बच्चे ने कूलर के नीचे ही रहना शुरू कर दिया। मुझे यह बिल्ली का बच्चा बहुत पसंद आया और मने इस बच्चे को पालने का फैसला कर लिया।

बिल्ली का विशेष घर-Cat’s House

जितना मैं एक बिल्ली का कल्पना किया था उतना ही मैं अपने घर पर एक सुंदर बिल्ली का घर बनाने के लिए उत्साही था। मैं हमेशां बिल्ली के घरों का चित्र इंटरनेट पर देखता था और किसी न किसी दिन घर पर उन में से एक को बनाने कामना करता था। इस लिए जब मैंने इस बिल्ली को रखने का फैसला किया तो उसके लिए एक सुन्दर सा घर भी बनाने का फैसला किया।

मुझे पहले से ही बाज़ार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के बिल्ली के घरों के बारे में एक अच्छा अंदाजा था। मैंने अपने इस बिल्ली के लिए एक अच्छे से घर को शार्टलिस्ट किया। इस घर को मेरे घर पर आने के लिए दो दिनों का समय लग गया। इस घर को मैंने अपने घर के पास एक छायादर पेड़ के नीचे रख दिया। बिल्ली अपने इस घर को देख कर काफी उत्साहित थी। कुछ ही समय में वह अपने इस घर से काफी प्यार करने लगी और अब इसके अन्दर वह घंटों तक बैठती भी है।

निश्कर्ष-Conclusion

अब यह मेरे साथ काफी घुल-मिल गई है। हमने इसके लिए हमारे घर के एक कोने में छोटा सा आरामदायक घर बना दिया है। अब वह इस घर में बहुत आराम से रहती है। मुझे इसके साथ समय व्यतीत करना पसंद है। हम जब भी बाहर जाते हैं वह भी हमारे साथ घूमने के लिए बाहर चली जाती है। सभी के साथ वह अच्छा व्यवहार करती है, इस तरह अब उसके साथ आने जाने में कोई मुश्किल नहीं है।

आख़िरी शब्द (Last word)

उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल (Essay on Cat | बिल्ली पर निबंध) पसंद आया होगा। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे आगे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Mohammad Shahnawaz

I am a part time blogger; I love blogging and share knowledge with others. I have Diploma in 'Post Graduate Diploma in Computer Application (PGDCA) and have 5 years teaching experience in this field. I am from Uttar Pradesh (India) and I am a Passionate blogger. Currently, I'm running 'shahnawazblog.com' blog. I have started this blog in Hindi to help every students to enhance your computer skills and to learn the fastest and easiest way to succeed in the field of computer as well as general knowledge, essay and letter writing etc.

One thought on “Essay on Cat | बिल्ली पर निबंध

  • Pingback: बिल्ली पर निबंध | Cat Essay in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *