निबंध लेखन

Essay on Good Manners | शिष्टाचार पर निबंध

शिष्टाचार पर निबंध | Essay on Good Manners in Hindi

Essay on Good Manners | शिष्टाचार पर निबंध (250 शब्द)

Essay on Good Manners-हर बच्चे को अच्छा व्यवहार सिखाया जाता है ताकि वह अपने जीवन में सभी फैसलों को अच्छे से ले पाए और अपनी बात किसी के सामने अच्छे तरीके से करें, जिससे समाज में उसको प्रचुर मात्रा में इज्जत मिल सके। अच्छा व्यवहार और अच्छा आचरण हमें समाज में ना केवल इज्जत दिलाता है बल्कि एक अलग नजरिया प्रदान करता है। जिससे हम अपने परेशानियों को अलग नजरिए से देख कर उसे जल्दी हल कर सकते हैं।

अच्छा व्यवहार किसी को शिक्षा से नहीं सिखाया जा सकता। यह हमारी रोजमर्रा की आदत पर निर्भर करता है। पुराने जमाने में ज्यादातर आम लोग पढ़े हुए नहीं होते थे, मगर उनके आचरण को देखकर आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते की सिर्फ पढ़े लिखे लोगों को ही शिष्टाचार में मानते है। इस बात से हमें यह पता चलता है कि अच्छा व्यवहार केवल पढ़ने लिखने से नहीं आता। इस वजह से हमें यह सीखना चाहिए कि किससे किस प्रकार बात करते है और कैसे उन्हें इज्जत देते हैं।

अच्छा व्यवहार हमें बताता है कि हमें किस प्रकार लोगों के पास व्यवहार करना चाहिए। कैसे किसी की इज्जत करनी चाहिए या अपनी बात किसी के सामने कैसे रखनी चाहिए। अच्छा व्यवहार हमारे भविष्य के लिए काफी आवश्यक होता है। अच्छा व्यवहार हमें बताता है कि हम अपने भविष्य का निर्माण किस प्रकार कर रहे हैं।

निष्कर्ष |Conclusion

इसीलिए बच्चों को रोजाना अच्छे-अच्छे बातें सिखाई जाती है ताकि वे अपने जीवन में अच्छे व्यवहार का पालन कर सकें और चार व्यक्ति के सामने बात करने योग्य बन सकें। अपने कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न बना सकें। आपने यह बात अवश्य सुनी होगी कि आचरण ही सबसे बड़ा धन होता है। अगर समाज में किसी व्यक्ति का आचरण खराब हो जाए तो वह कोई भी कार्य सफलता से नहीं कर सकता। हमें इसी समाज में रहना है। इस वजह से समाज हमें किस नज़र से देखता है यह समझना आवश्यक है की कैसा व्यवहार रखना चाहिए।

Essay on Good Manners | शिष्टाचार पर निबंध (500 शब्द)

अच्छा व्यवहार उसे कहते हैं जिससे के व्यवहार को देखकर हमारे मन को असीम शांति का अनुभव हो और हम उस व्यक्ति से किसी भी प्रकार की बातें कर सकें। अगर आप अच्छा व्यवहार रखते हैं तो आप आपने किसी भी कार्य को अच्छे से संपूर्ण कर सकते है। समाज में हमारा आचरण कैसा है और समाज में रहने वाले लोग हमें किस नजर से देखते हैं यह काफी आवश्यक है, तो 4 लोगों के सामने हमारी इज्जत हमारे आचरण के आधार पर निर्भर करती है। अगर हमारा आचरण अच्छा होगा तो लोग हमें अच्छी नजर से देखेंगे, जिससे हमारा जीवन काफी सरल हो जाएगा।

इस वजह से सभी बच्चों को सिखाया जाता है कि किसी को आहत ना करें। इस प्रकार का आचरण रखें कि लोग आपसे बात करना चाहे और आपके कार्य को लोग इस सफलता से पूर्ण कर दें। अच्छा व्यवहार रखने की परंपरा कई सालों से सिखाई जा रही है। आचरण एक ऐसी चीज है, जो हमें समाज में एक अस्तित्व प्रदान करती है। अगर हमारा आचरण सही है तो हम चार लोगों के बीच अपने अस्तित्व को अच्छे से परिभाषित कर सकते है। हमारी इज्जत अच्छी बनी रहेगी।

आचरण से व्यक्ति की पहचान

हम अपने आचरण से इस बात को समझ पाते है कि हम किस तरह के व्यक्ति है और समाज में हमारा क्या दर्जा है। अच्छा व्यवहार आज के जमाने में और भी आवश्यक हो गया है क्योंकि जिस रफ्तार से हम तकनीक की ओर आगे बढ़ रहे हैं हर कोई स्वार्थी हो गया है। इस समाज में आप अकेले कोई भी कार्य नहीं कर सकते आपको हर कार्य के लिए समाज में मौजूद किसी व्यक्ति की मदद की आवश्यकता पड़ती है।अगर आपका आचरण और व्यवहार अच्छा है, तो समाज में आपको हर कोई मदद करने को तैयार हो जाएगा।

हमारा आचरण अच्छा होगा तो इससे हमारा भविष्य का निर्माण भी होता है। हमें अपने भविष्य में अगर किसी की मदद चाहिए या हमें किसी प्रकार की नौकरी, शिक्षा जैसी कोई भी उपलब्धि हासिल करनी हो तो हमारा आचरण व्यवहार उसमें एक अहम भूमिका निभाता है। हमारे व्यवहार को देखकर हमारे समक्ष विभिन्न प्रकार के दरवाजे खुलते हैं। अगर आपको भी अपने भविष्य में अच्छा उपलब्धि और मौका चाहिए तो आपको अपने आचरण और व्यवहार पर काम करने की आवश्यकता है इस वजह से अच्छे व्यवहार को अपनाना चाहिए।

निष्कर्ष | Conclusion

आचरण व्यवहार इंसान का दर्पण होता है। समाज में लोग उसे किस तरह देख रहे हैं, उसके आचरण और व्यवहार पर निर्भर करता है। अच्छा व्यवहार हमारे ना केवल वर्तमान को बल्कि हमारे भविष्य पर भी गहरा असर डालता है, इस वजह से सभी को अच्छा व्यवहार सीखना चाहिए। अच्छा व्यवहार में सामने वाले की इज्जत करना, स्पष्टता और गंभीरता से किसी बात को रखना, साथ ही उचित लोगों से रिश्ता रखना चाहिए और सभी रिश्तों को ईमानदारी से निभाना चाहिए। इस तरह के कुछ अच्छे आचरण से हम आकर्षक बनते हैं और सभी के दिल में एक अच्छी जगह बना पाते हैं।

Essay on Good Manners | शिष्टाचार पर निबंध (850 शब्द)

प्रस्तावना | Introduction

अच्छा व्यवहार हम उसे कहते हैं, जिस व्यवहार और आचरण को देखकर लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं और आपकी इज्जत करते हो। अगर आप सही से अपना आचरण रखते है और लोगों को इज्जत देते हैं तो लोग भी आपको इज्जत देंगे। अच्छा व्यवहार हमारे प्रति लोगों का व्यवहार कैसा है, यह हमारे अच्छे या बुरे आचरण को दिखाता है। अच्छा व्यवहार हमें लोगों के समक्ष अच्छा व्यक्ति बनाता है। हमारा व्यवहार हमारे लिए भविष्य में आने वाले नए उपलब्धियों के दरवाजों को खोलने का कार्य करता है।

अच्छा व्यवहार किसे कहते हैं? | What is good behavior?

गुड मैनर्स या अच्छा व्यवहार हम उस व्यवहार को कहते हैं, जिस व्यवहार की वजह से किसी को भी आहत महसूस ना हो। अर्थात अगर आप समझना चाहते हैं कि असल में अच्छा व्यवहार किस तरह के आचरण को कहा जाता है तो नीचे इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है

  • जब हम अपने से बड़ों को इज्जत देते हैं और इस तरह से बात करते हैं, जिससे उन्हें खुशी महसूस हो तो इसे अच्छा व्यवहार कहते है।
  • रोज सुबह उठकर अपने से बड़े के पैर छूना (मुस्लिमों में सलाम करना) साथ ही उनके सभी आज्ञा को मानना एक अच्छा व्यवहार है।
  • अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना अपना काम सही तरीके से करना एक अच्छा व्यवहार माना जाता है।
  • इस तरह से कोई भी काम करना जिसमें आप अपनी जिम्मेदारी को समय पर पूरा करते हैं और इस प्रक्रिया में किसी को भी आहत नहीं करते।
  • किसी से भी अपशब्द ना कहना हर किसी से इज्जत और अदब के साथ बात करना ताकि कोई भी काम हो सही तरीके से खत्म हो सके तो हम इसे अच्छा व्यवहार कहते हैं।

अच्छे व्यवहार का क्या महत्व है? | What is importance of good manners?

अच्छे व्यवहार और अच्छे आचरण का हमारे जीवन में काफी बड़ा महत्व है। अगर हमारा आचरण अच्छा रहता है, तो हम अपनी बात को चार लोगों के सामने अच्छे तरीके से रख पाते हैं और अपने समक्ष आए सभी मुसीबतों को सही तरीके से हल कर पाते हैं। बिना किसी के मन को आहत किए हम अपने कार्य को सही तरीके से पूरा कर पाते हैं।

व्यवहार अगर अच्छा हो तो हमारे लिए भविष्य में विभिन्न दरवाजे खुलते हैं, जो ना केवल नौकरी बल्कि जीवन के अलग क्षेत्र में अलग-अलग तरह की तरक्की पाने में मदद करते हैं। हमारा आचरण हमारे भविष्य को निर्धारित करता है और हमारे व्यक्तित्व को आकर्षक बनाता है। इस वजह से हमें अपना आचरण हमेशा अच्छा रखना चाहिए।

जीवन में अच्छा व्यवहार सीखें | Be learn good manners in the life.

अगर आपको अपने जीवन में अच्छा व्यवहार या अच्छी आदतों को अपनाना है, तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपकी बुरी आदतें कौन सी है?, यह सच है कि आदतों को बदला नहीं जा सकता। लेकिन आपको यह पता करना होगा कि आप की बुरी आदत है कौन सी है और उसके स्थान पर अच्छी आदतों को ला कर खड़ा करना होगा।

जैसे बच्चों में आदत होती है कि वह पढ़ने नहीं बैठते। मगर आप अचानक से किसी दिन अपनी आदत को सुधार कर पढ़ने नहीं बैठ सकते आपको एक आदत बनानी होगी अर्थात पढ़ने के समय पर आप जो काम करते हैं, उस काम को पहले कुछ कम कीजिए और उसके जगह पर कोई आसान सा किताब लेकर पढ़ने बैठिए। धीरे-धीरे किताब पढ़ने वाली आदत को बढ़ाइए आप पाएंगे कि आपकी जो पहली आदत है। आप उससे अपने किताब पढ़ने वाली आदत को बदल चुके हैं।

निष्कर्ष | Conclusion

इस तरह आप यह समझ गए होंगे कि अच्छा व्यवहार जीवन में काफी आवश्यक होता है और अच्छे व्यवहार से हम इस बात को समझ पाते हैं कि लोगों के समक्ष किस तरह से अपने आप को प्रस्तुत करना है। यह आपके भविष्य का निर्माण करता है। अच्छा व्यवहार हमारे चरित्र को बनाता है और आपने इस बात को कई बार सुना होगा कि चरित्र ही इंसान का असली धन होता है। इस वजह से चाहे आपकी उम्र कोई भी हो आपको अपने व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है और इस आर्टिकल में हमने आपको अच्छे व्यवहार की अहमियत और उसकी प्रक्रिया के बारे में बताया है।

आख़िरी शब्द (Last word)

उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल (Essay on Good Manners | शिष्टाचार पर निबंध) पसंद आया होगा। अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे आगे अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Mohammad Shahnawaz

I am a part time blogger; I love blogging and share knowledge with others. I have Diploma in 'Post Graduate Diploma in Computer Application (PGDCA) and have 5 years teaching experience in this field. I am from Uttar Pradesh (India) and I am a Passionate blogger. Currently, I'm running 'shahnawazblog.com' blog. I have started this blog in Hindi to help every students to enhance your computer skills and to learn the fastest and easiest way to succeed in the field of computer as well as general knowledge, essay and letter writing etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *